माई वर्ड्स, माई स्टोरी अभियान से तैयार होंगे युवा कहानीकार
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों के भीतर पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने और उन्हें वक्ता बनाने के उद्देश्य से रीडिंग कैंपेन 2026 की शुरुआत कर दी गई है। राज्य के सभी 24 जिलों के विद्यालयों में इस अभियान के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत 15 अगस्त को की गई थी। इसके तहत स्कूलों में प्रतिज्ञा रीडिंग टाइम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर के बच्चों, शिक्षकों और अन्य विद्यालय कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे दैनिक दिनचर्या में से कम से कम 20 मिनट का समय केवल पठन-पाठन के लिए निकालेंगे। यह भी पढ़ें- मुखर वाचन के तहत बच्चों को सुनाया गया पाठ शिक्षाविदों का मानना है कि बच्चों में कम उम्र से ही पढ़ने की आदत डालने से उनका मानसिक विकास तेजी से होता है और उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.