मुंगेर, अगस्त 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे मेरा युवा भारत पोर्टल गहन पंजीकरण एवं जन जागरूकता अभियान तथा नशा मुक्त युवा कार्यक्रम के तहत प्रखंड में युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हवेली खड़गपुर प्रखंड के स्वयंसेवक सह नगर कार्यवाह रौशन कुमार सिंह ने राजकीय पोलिटेक्निक रमनकाबाद, एनएस कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लाभों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद दो कोअभियान का उद्देश्य साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स...