प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के माई भारत की ओर से वीबीवाईएलडी-2027 क्विज आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को अगले चरण में निबंध लेखन और प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। क्विज के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकते हैं। इन चरणों में चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया में पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए प्रतिभागियों को 12 जनवरी 2027 को राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने वाले समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- विकसित भारत क्विज में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच माय भारत की उप निदेशक जागृति पांडेय ने शन...