बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस 2026 व 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान 'माई इंडिया, माई वोट' थीम पर 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 26 जनवरी को प्रात: 08:30 बजे जनपद के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा संविधान में निहित मूल भावनाओं का स्मरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रात: 10:00 बजे ध्वजारोहण किया जाए तथा विद्यार्थियों की सहभागिता से राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.