माइनिंग सुपरवाइजरी कर्मियों की पदोन्न्ति के मुद्दे पर मंत्री से बात
धनबाद, मई 15 -- कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का गुरुवार को अखिल भारतीय डिप्लोमा अभियंता अधिकारी संघ (एआईडीइओ) बीसीसीएल इकाई ने स्वागत किया। मंत्री के समक्ष माइनिंग सुपरवाइजरी कर्मियों से संबंधित कई मुद्दे उठाए। संघ के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने बताया कि बीसीसीएल के समग्र विकास, कोयला उत्पादन में वृद्धि, खदानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने तथा माइनिंग सुपरवाइजरी कर्मचारियों के कैडर स्कीम एवं कॅरियर ग्रोथ जैसे विषय पर प्रमुखता से बात हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप बेहतर पदोन्नति अवसर एवं स्पष्ट कॅरियर ग्रोथ हो। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उत्पादन क्षमता में सकारात्मक सुधार होगा। यह भी पढ़ें- राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं, कोयला अधिकारियों में डर का माहौल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.