नई दिल्ली, जुलाई 17 -- सियाचिन ग्लेशियर... जहां हाड़ कंपा देने वाली हाड़-तोड़ ठंड और पल-पल में सांसें थाम देने वाली बर्फीली हवाओं का राज रहता है। समुद्र तल से हजारों फीट की ऊंचाई पर बसे इस सफेद रेगिस्तान में टिक पाना अच्छे-अच्छे सूरमाओं के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होती है। लेकिन राजस्थान के उदयपुर की एक बेटी ने इसी बर्फ के पहाड़ पर शौर्य का वो नया इतिहास लिखा, जिसने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हम बात कर रहे हैं कैप्टन शिवा चौहान की। शिवा ने साल 2023 में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र, यानी सियाचिन ग्लेशियर पर पहली बार ऑपरेशनल तौर पर तैनात होने वाली महिला सैन्य अधिकारी बनकर दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। मगर इस बेमिसाल कामयाबी की नींव किसी मखमली रास्ते पर नहीं, बल्कि बेहद कठिन संघर्षों, आंसुओं और कभी न टूटने वाले हौसले के ब...