लखनऊ, मार्च 13 -- स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था लागू होते ही प्रदेश में कम से कम 40 हजार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन खाता ऋणात्मक होने की वजह से शुक्रवार को कट गए। कई जगहों पर भुगतान के बावजूद बिजली कनेक्शन स्वत: न जुड़ पाने की भी शिकायतें मिली हैं। यूपी में 70 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में काम कर रहे हैं और इनमें से 50 लाख से ज्यादा का खाता ऋणात्मक है। पावर कॉरपारेशन ने तीन दिन पहले ही शुक्रवार से स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था लागू करने की घोषणा की थी। इसके तहत स्मार्ट मीटर का सर्वर लाइव किया गया है। पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटरों के खाते की रकम बनाए रखने की अपील की थी और ऐसा न करने पर कनेक्शन कटने की चेतावनी दी थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जैसे ही सर्वर लाइव किया गया उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटना शुरू हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.