माइनर विषय की ओएमआर परीक्षा 24 मई से
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एनईपी आधारित बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर-दो की माइनर विषय परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नियंत्रक परीक्षा एके कनौजिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार माइनर विषय की परीक्षा 24 से 26 मई तक ओएमआर आधारित आयोजित की जाएगी।परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक होगी। प्रश्नपत्र में संबंधित विषय के अनुसार 50 से 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विषयवार कार्यक्रम के अनुसार 24 मई को वोकल, तबला, पेंटिंग, उर्दू, संस्कृत, इतिहास, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, गणित, भूगोल समेत कई विषयों की परीक्षा होगी। 25 मई को अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.