कुशीनगर, जनवरी 5 -- कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के ग़गलवा माइनर में पानी नहीं आने से किसानों ने नाराजगी व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि पानी के अभाव में गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। गंडक नहर के अभियंता को पत्रक भेजकर ग्रामीणों ने पानी आपूर्ति शुरु कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के कोइलहवा फाटक से पानी नहीं छोड़े जाने से गगलवा माइनर में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस माइनर सैकड़ों किसानों की खेती में सिंचाई का आधार है। इस काम के लिए तैनात कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसे हटाए जाने की मांग भी की है। इस दौरान अनुराग प्रताप राय, जवाहर, गोरख पाल, मलख पाल, सुदामा, रहीम, जैनुद्दीन, महबूब, ख्याली तथा रामचंद्र आदि किसान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.