हापुड़, दिसम्बर 15 -- क्षेत्र के गांव बक्सर के निकट जंगल से होकर गुजर रहे माइनर की लाखों रुपये से सफाई कराई गई। उसके बाद खानापूर्ति के लिए पानी छोड़ गया जो अब बंद हो गया है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों ने मांग की है कि फसल की सिंचाई करने के लिए माइनर में पानी देना चाहिए। गांव बक्सर निवासी योगेंद्र कुमार, दीपक प्रदीप चौधरी, संजीव कुमार आदि ने बताया कि उनके खेतों के निकट से बक्सर माइनर गुजर रहा है। माइनर की स्थिति काफी खराब थी, अधिकारियों ने उसको ठीक करा दिया साफ सफाई करने के बाद करीब तीन दिन के लिए पानी दिया गया, लेकिन उसको अब बंद कर दिया गया है। पानी की सप्लाई बंद होने से परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि पानी सप्लाई के लिए अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताय...