चंदौली, फरवरी 28 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र से होकर बहने वाली चन्द्रप्रभा नदी से निकली हेतिमपुर माइनर पर स्थित दुबेपुर माफी गांव के पास नहर में बड़े पैमाने पर दोना-पत्तल और अन्य कचरा फेंके जाने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका सीधा असर क्षेत्र के कई कई गांवों के किसानों पर पड़ रहा है। जिनके खेतों की सिंचाई बाधित हो गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि दुबेपुर माफी के पास नहर में दोना-पत्तल, प्लास्टिक और घरेलू कचरा डाले जाने से पानी का प्रवाह रुक जाता है। नहर की नियमित सफाई और मरम्मत न होने से समस्या और गंभीर हो गई है। टेल तक पानी नहीं पहुंचने के कारण सैकड़ों बीघा खेत सूखे पड़े रहते हैं। जिससे गेहूं, सरसों और सब्जी की फसल प्रभावित हो रही है। किसान बलिराम पाल ने बताया कि नहर में पानी तो छोड़ा जाता है लेकि...