छपरा, जून 24 -- परीक्षा सारणी के भ्रम में छूटी थी परीक्षा, छात्रहित में जेपीयू ने लिया निर्णय, केवल अनुपस्थित छात्र ही होंगे शामिल छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025 (सत्र 2025-29) के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जो परीक्षा सारणी को लेकर भ्रम की स्थिति के कारण माइनर कोर्स (एमआईसी) की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।

परीक्षा पुनः आयोजत परीक्षा मंडल की 19 मई 2026 को आयोजित बैठक में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे परीक्षार्थियों के लिए माइनर कोर्स विषयों की सैद्धांतिक परीक्षा पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी सूचना के अनुसार माइनर कोर्स विषयों की परीक्षा 1 जुलाई 2026 को जय प्रकाश विश्वविद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देश...