गाजीपुर, अप्रैल 6 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के रामपुर पतारी स्थित मोबाइल टावर से हरदासपुर को जाने वाली नहर माइनर की पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगो का आना जाना कठिन हो गया है। माइनर की टूटी पटरी के बीच जगह-जगह बने गड्ढे जानलेवा बन चुके है। करीब बाईस साल पहले बनी नहर की पटरी पूर्वांचल निधि के अन्तर्गत एमएलसी कोटे से बनाने का कार्य किया गया। जबकि टावर से मात्र सौ मीटर दूरी तक पटरी के पिचिंग का कार्य कराया गया है। बाकी राम भरोसे छोड़ दिया गया जो आज तक पिचिंग तो दूर पटरी मरम्मत का कार्य तक नही हो सका है। सोनबरसा चौबे पुर निवासी राणाप्रताप चौबे मंगला चौबे महेन्द्र चौबे ने बताया कि अवामजन की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए विभाग सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बेदी राम तक पत्रक सौप कर ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.