बहराइच, मई 23 -- बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज इलाके में संचालित चौधरी चरण सिंह सरयू पंप नहर के सहाबा, शंकरपुर आदि शाखा नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच नहर सूखी पड़ी होने से पशु-पक्षियों के सामने पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब और छोटे जलस्रोत पहले से ही सूख चुके हैं, जिससे जानवरों को दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में नहरों में पानी आने से पशु- पक्षियों को काफी राहत मिलती थी, लेकिन इस बार लंबे समय से नहर सूखी पड़ी है। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण : करोड़ों खर्च फिर भी प्यासी धरती मवेशी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पक्षी भी परेशान हैं। किसानों ने बताया कि गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण हालात और भी गंभीर बन गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन स...