चतरा, मई 4 -- प्रखंड के सिंदुआरी गांव में शनिवार की देर शाम शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत की गई। केरल की संस्था 'थाइनल' एवं एनजीओ 'मालाबार' के तत्वावधान में माइक्रो लर्निंग सेंटर (एमएलसी) का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देगी संस्थाउद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रयास बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि माइक्रो लर्निंग सेंटर से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा और वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकेंगे।केंद्र का उद्देश्य केंद्र के संचालक विक्रांत कुमा...