झांसी, दिसम्बर 13 -- माटीकला शिल्प और कारीगरी को प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की तकनीकी सुविधाएं दे रही है। इसी को लेकर कारीगरों और शिल्पियों की सहकारी समिति गठित कर दी गई। समिति के जरिए माइक्रो माटीकला कॉमन फेसिलिटी सेंटर संचालित होगा। जिससे कारीगरों की आमदनी बढ़ेगी। कोछाभांवर क्षेत्र की प्रसिद्ध माटीकला शिल्प और कारीगरी को योगी सरकार संरक्षण और प्रोत्साहन देने की ओर कदम बढ़ा रही है। यहां माटीकला से जुड़े कारीगरों और शिल्पियों को आधुनिक तकनीकी और उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए माइक्रो माटीकला कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की तैयारी चल रही है। इसके लिए झांसी जिले के कोछाभांवर के माटीकला से जुड़े कारीगरों और शिल्पियों की सहकारी समिति गठित कराई गई है। इस समिति के माध्यम से माइक्रोमाटीकला कॉमन फैसिलिटी सेंटर का संचालन...