फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद, सरसमल। चावला कॉलोनी स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा से 3.54 लाख रुपये और डीवीआर चोरी करने के मामले में पुलिस ने कंपनी के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव ने आरोपी को पकड़कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में रकम और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के शाखा प्रबंधक ब्रजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 12 अप्रैल की रात शाखा में रखे लॉकर का ताला टूटा मिला और उसमें रखी नकदी गायब थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी नहीं मिला।जांच के दौरान पुलिस ने शाखा में कार्यरत मोनूराज उर्फ करण निवासी किशनपुर, मेरठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसे शाखा की व्यवस्था ...