माइक्रो फाइनेंस कंपनी के चार पूर्व कर्मचारियों पर मुकदमा
सुल्तानपुर, जून 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कमल फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के पूर्व कर्मचारी संदीप सिंह, मुकेश गौतम, शुभम सिंह और सत्येन्द्र मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराकर, ग्राहकों से वसूली गई किस्तों की रकम कंपनी में जमा न कर निजी खातों में प्राप्त की तथा पुराने ऋण बंद कराने के नाम पर धनराशि हड़प ली। कंपनी का आरोप है कि 20 मार्च 2026 को चारों कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए और कुल 6.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिया। आरोप यह भी है कि संपर्क करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.