दरभंगा, मार्च 27 -- बिरौल। अस्मिता माइक्रो फाइनेंस नामक कंपनी की ओर से पांच सौ से अधिक महिलाओं से दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि लेकर फरार होने की घटना की क्षेत्र में चारों ओर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे गिरोह फर्जी दस्तावेज, अस्थायी ठिकाना और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर कम समय में भरोसा जीतकर मोटी रकम समेट लेते हैं और पुलिस की तकनीकी निगरानी से बच निकलते हैं। इसका खामिजामा अनजान ग्रामीण महिलाओं को भुगतना पड़ता है। लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि थाने के बगल में ही कंपनी का कार्यालय रहने के बाद भी इस तरह की घटना हो गई। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।मीना देवी, पूनम देवी, गीता देवी आदि महिलाओं ने कहा कि उन्होंने यह सोचकर इस कंपनी में पैसे जमा किये थे कि उन्हें दो-दो लाख रुपए लोन मिलेंगे, लेकिन उन्हें क्या पता थ...