गंगापार, दिसम्बर 14 -- ईशा आरडीपी स्कूल एंड कॉलेज बाबूगंज में आयोजित सात दिवसीय प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर आपने हुनर से गुरुजनों को मोहित कर लिया। मरियम, तमन्ना ने वाटर पार्क, प्रिंस बहादुर, रहमान, कबीर ने सौरमंडल, आकांक्षा त्रिपाठी ने इग्लू, सोलर सिस्टम, हार्ट का धड़कता हुआ मॉडल माही, प्रिंसी मोदनवाल, अन्ना अख्तर, ईशा गौतम तथा माइक्रोस्कोप का मॉडल अंजली सिंह चौहान, हुमैरा, महक सिंह, अंजली यादव ने वहीं बायो केमिकल गैस सिस्टम को बिराज यादव, मोहम्मद कलीम, आलोक यादव, अनुज, राजकुमार ने इसरो सेन्टर का राकेट लांच किया। इस दौरान तेज बहादुर चौहान, कमलेश गौतम आदि रहे। प्रबंधक विजय पाल ने आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...