माइक्रोसॉफ्ट की गड़बड़ी से दुनिया में आमजन बेहाल
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बाधित होने से दुनिया भर में संचार और दूसरी सेवाओं को लेकर हड़कंप मच गया। गुरुवार देर रात से ही अमेरिका से लेकर ब्रिटेन, जापान और कई देशों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए। कामकाज ठप होने से दुनियाभर में लोग परेशान रहे। अमेरिका के प्रतिनिधि सभा ने बयान जारी कर बताया कि इस आउटेज के चलते प्रशासनिक कामकाज पर व्यापक असर पड़ा है। जापान के उप- कैबिनेट सचिव मसानो ओजाकी ने कहा कि सेवा बाधित होने से सरकारी संचार व्यवस्था पर बुरा असर देखने को मिला है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के साइबर सुरक्षा मंत्री टोनी बुर्के ने कहा कि ई-मेल के जरिए होने वाले संचार पूरी तरह बाधित हो गए। इससे लोगों को जरूरी सूचना देने या स्वीकार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सिंगापुर की सरकार ने बताया कि गड़बड़ी के चलते सरकारी काम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.