नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- AI ने दुनियाभर में खलबली मचा रखी है। एआई के बाद, कई कंपनियों ने इसे अपनाने के चक्कर में अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब लगता है कि यह डॉक्टरों की भी जगह ले रहा है। खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसा एआई सिस्टम डेवलप किया है जो तेजी से बिमारी का पता लगा सकता है। यह हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ा इनोवेशन है। 'साइंस' जर्नल में छपी एक नई स्टडी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट AI के CEO मुस्तफा सुलेमान का मानना ​​है कि यह उस दिशा में एक बड़ा कदम है जिसे वे "मेडिकल सुपरइंटेलिजेंस" कहते हैं। कंपनी का एक AI सिस्टम, जटिल बीमारियों का पता लगाने में इंसानी डॉक्टरों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा सटीक साबित हुआ है। क्या है पूरा मामला, चलिए बताते हैं...कैसे काम करता है AI डॉक्टर? इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए सि...