गोपालगंज, अप्रैल 3 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार-सेमरा रोड स्थित एक गैर वित्तीय संस्थान में गुरुवार देर रात कर्मियों द्वारा अपने ही एक सहकर्मी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई की गई। किसी तरह आधी रात में घायल युवक हमलावरों के चंगुल से निकलने में सफल हुआ और अपने परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसकी पहचान गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 पुरानी बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता के पुत्र अंश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी गोपालगंज से फुलवरिया पहुंच गए। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कंपनी के प्रबंधक ऋषि कुमार, सहायक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.