उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। माइक्रोफाइनेंस कंपनी की ओर से गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिए जाने वाले लोन की रकम में करीब 17 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। माखी के टेनई कोरारी कला गांव निवासी विकास सिंह, जो भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड उन्नाव में ब्रांच मैनेजर हैं, ने 19 फरवरी को दही थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी द्वारा दिए जाने वाले सूक्ष्म ऋण की साप्ताहिक वसूली के दौरान जमा की गई रकम में गड़बड़ी की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि रायबरेली जनपद के बछरांवा थाना क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव निवासी ब्रांच क्रेडिट मैनेजर सुरेश कुमार ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक सनोज कुमार के साथ मिलकर शाखा...