मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर/कांटी, हिटी। हाजीपुर बाईपास पर कांटी थाना के कपरपुरा ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि से 17 लाख रुपये व मोबाइल लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने चार किमी पीछा करके फाइनेंस कर्मी मुशहरी के जलालाबाद निवासी विक्रम कुमार व उसके साथी राकेश कुमार को निशाना बनाया। लूट की सूचना मिलते पर एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी व कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही लूट के शिकार फाइनेंस कर्मी से भी पूछताछ की। फाइनेंस कर्मी विक्रम ने पुलिस के बताया कि उसने मीनापुर, जमालाबाद व चांदनी चौक से फाइनेंस के रुपये वसूल किए थे। इन रुपये को वह कांटी और मड़वन इलाके के अलग-अलग माइक्रोफाइनेंस कंपन...