नई दिल्ली, मार्च 18 -- आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें तैयारी में जुट गई हैं। 28 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिये टीमों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। आईपीएल 2026 में फैंस को ज्यादातर टीमें बदली-बदली हुई नजर आने वाली हैं। रविंद्र जडेजा, संजू सैमसन जैसे स्टार खिलाड़ी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं सीजन शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईपीएल के इतिहास से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब दिए हैं, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को आईपीएल के इतिहास का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया है। हालांकि बेस्ट आईपीएल टीम के सवाल पर वह सोचने को मजबूर हो गए लेकिन आखिर में उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपना वोट दिया।IPL का बेस्ट बैटर आईपीएल 2026 से पहले माइकल वॉन ने क्रिकबज से बातचीत में आईपीए...