नई दिल्ली, मार्च 13 -- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप की 'सबसे बेवकूफ टीम' बताया है। वॉन का कहना है कि साउथ अफ्रीका के पास भारत को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने का मौका था, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। भारत बैक टू बैक दो और कुल तीन टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाला पहला देश बना। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर खिताब पर कब्जा जमाया। भारत को टूर्नामेंट में एकमात्र हार का सामना साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में करना पड़ा था। माइकल वॉन का मानना है कि भारत को सुपर-8 में हराने के बाद साउथ अफ्रीका के पास पैतरेबाजी कर भारत को टूर्नामेंट से बाहर करने का मौका था, मगर उन्होंने ...