घाटशिला, फरवरी 27 -- मुसाबनी। प्रखंड क्षेत्र के चाकुलिया फुटबॉल मैदान में 14 मौजा के ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन की अध्यक्षता में माइंस समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें केदाडीह माइंस में प्रत्येक गांव के ग्राम प्रधान से पांच-पांच मजदूरों की बहाली के लिए सूची समन्वय समिति के माध्यम से उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। वहीं, बैठक में सभी ग्राम प्रधानों से आगामी 5 मार्च, 2026 तक बहाली के लिए मजदूरों की सूची ग्रामसभा करवा कर समन्वय समिति के पास जमा करने को कहा गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने केदाडीह माइंस में बहाली के मुद्दे को लेकर चर्चा की। बैठक में सुखलाल सोरेन, किशुन मुर्मू, सुशेन कालिंदी, रोसो हांसदा, साधु हेंब्रम आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...