नैनीताल, जून 29 -- भीमताल। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में 'विस्तार 2.0' के तहत संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें लोकगायक इंदर आर्य ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभा के संवर्धन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संगीत संध्या के सफल आयोजन से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- माइंड पावर यूनिवर्सिटी में संगीत संध्या का आयोजन यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा में पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...