औरैया, मार्च 10 -- अयाना। थाना क्षेत्र के रसूलपुर हुलासराय मुढ़ी निवासी पारुल शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार दोपहर दो बजे के गांव के सुशील सिंह दोहरे, उनकी पत्नी गुड्डी व बेटा करन सिंह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुन मौके पर आई बेटी अवंतिका के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...