फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को सीबीएसई बोर्ड से संचालित महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह के साथ मदर्स डे मनाया गया। मां की महिमा पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते मां की ममता उकेरा। प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता हुयी। वहीं जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ग्रीटिंग व कविता वाचन प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने सुंदर व मनमोहक ग्रीटिंग द्वारा मां के व्यक्तित्व को अपनी कल्पना शक्ति से उकेरा। बहुत ही सुन्दर तरीके से मां के प्रति श्रद्धा, समर्पण, त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति जैसे भाव प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : वहीं सीनियर वर्ग की कविता...