मां स्कन्दमाता से परिवार की खुशहाली की कामना
बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। चैत्र नवरात्र की पंचमी को नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां स्कन्दमाता के स्वरूप की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार को नगर के श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम व झालू रोड स्थित सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर आदि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। नवरात्र की पंचमी होने के कारण आदि शक्ति के पांचवे स्वरूप मां स्कन्दमाता देवी की विशेष पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। भगवान स्कन्द कुमार कार्तिकेय नाम से भी जाने जाते है। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। इन्ही भगवान स्कन्द की माता होने के कारण मां के इस पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। कमल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.