बरेली, मई 29 -- मां से मिलने पहुंचे युवक और उसकी बहन से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई और मिलने नहीं दिया। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर बाग निवासी कृषानु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी मां अमिता गुप्ता नाराजगी के चलते करीब दो महीने से जनकपुरी में आदित्य अग्रवाल के घर में रह रही हैं। 27 मई की शाम वह अपनी बहन के साथ मां से मिलने जनकपुरी पहुंचे तो वहां मौजूद आदित्य अग्रवाल और उसकी मां उमा अग्रवाल ने गालीगलौज कर उन्हें मां से मिलने नहीं दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...