मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- चरथावल। मां के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मेहराज पुत्र जमील को पुलिस ने मंगलवार को पावटी खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। एसएसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत चरथावल पुलिस ने यह कार्रवाई की। बता दें कि आरोपी ने अपनी मां हदीशा को पीटने के दौरान बचाने आए पड़ोसी शुऐब को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.