मां से बिछड़ी मासूम टैसेरा पिकेट पहुंची, पुलिस ने शुरू की परिजनों की तलाश
गुमला, जून 14 -- गुमला। एक मासूम बच्ची अपनी मां से बिछड़कर टैसेरा पिकेट पहुंच गई। फिलहाल बच्ची पुलिस की देखरेख में सुरक्षित है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। पिकेट प्रभारी अम्पा हेम्ब्रोम ने बताया कि बच्ची अपना नाम श्रुति कुमारी और अपनी मां का नाम विनीता बता रही है, लेकिन वह अपने घर का पता या अन्य कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। इस कारण उसकी पहचान और परिजनों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को बच्ची या उसके परिजनों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत टाईसेरा पिकेट या नजदीकी थाना को सूचित करें। पुलिस को उम्मीद है कि स्थानीय सहयोग से जल्द ही बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.