सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। सीता जन्मभूमि पुनौरा धाम के सीता प्रेक्षागृह में श्री राम कथा के तीसरे दिन सोमवार को जगतगुरु तुलसीपीठाधीश्वर श्री रामभद्राचार्य ने भगवान राम और माता सीता के सोलह विशेषणों और गुणों का अद्भुत वर्णन किया। इस दिन की कथा में गुरुदेव ने कहा कि राम और सीता दोनों परम ब्रह्म हैं, और इनमें कोई भेद नहीं है। दोनों का अस्तित्व एक ही है, जो अवध में अवधेश कुमार के रूप में और मिथिला में मिथिलेश कुमारी के रूप में प्रकट होते हैं। कथा की शुरुआत वैदिक विधि-विधान से गुरु पद पूजन के साथ हुई, जिसे मुख्य यजमान जानकी नंदन पाण्डेय ने सम्पन्न किया। यह भी पढ़ें- माता सीता के त्याग, धैर्य और शक्ति पर चर्चा की इसके बाद व्यास पीठ पूजन और आरती के पश्चात कथा का आरंभ हुआ। गुरुदेव ने कहा, राम और सीता के सोलह गुण और विशेषताएँ हैं। श्री हनुमा...