नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- मधुबनी/जयनगर, हिटी। नेपाल के जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) राजेश कुमार ने 17 नवंबर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। प्रस्तावित परिचालन को देखते हुए जयनगर-जनकपुर रेलखंड पर यात्री सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह दोनों स्थानों से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से दोनों देशों के नागरिकों में खुशी की लहर दोड़ गई है। 17 कोचों वाली यह साप्ताहिक ट्रेन जनकपुरधाम से प्रत्येक शनिवार और अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी। 23 नवंबर को दोनों देशों के प्रधानमंत्री ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर प्रस्तावि...