बोकारो, मार्च 27 -- बेरमो। वासंती नवरात्र-चैती दुर्गा पूजा के महानवमी को बेरमो क्षेत्र के देवी मंडपों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की गई। इसके साथ नवरात्रि के पूर्णाहुति के बाद अनेक देवी मंदिरों और श्रद्धालुओं ने, जिनके घरों में नवरात्र अनुष्ठान का आयोजन हुआ था, कन्या पूजन का आयोजन किया गया। शनिवार को अनेक स्थानों पर मेला का आयोजन किया जाएगा और शाम में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पेटरवार प्रखंड के पिछरी में, फुसरो में जवाहर नगर में, बेरमो प्रखंड में संडे बाजार में चैती दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। गोमिया व नावाडीह में भी कई जगह किया गया है। फुसरो के रामनगर स्थित महारानी देवी मंदिर में भी पूजा की गई। चंद्रपुरा के कमला माता मंदिर, पंच मंदिर, दुगदा पहाड़ी मंदिर, हिंदू मिलन मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओ...