नोएडा, अक्टूबर 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री देवी की बुधवार को पूजा-अर्चना की गई। व्रतियों ने कन्या पूजन करके व्रत का पारण किया। वहीं दुर्गा पंडालों में भी मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की गई। माता दुर्गा को विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों का भोग लगाया गया। वहीं शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं गुरुवार को विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में पूर्वान्हो बंगाली सांस्कृतिक संघ द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। संघ के सुमित्रो साह ने बताया कि पंडाल बहुत सुंदर बनाया हैं। उनके पंडाल को कालीबाड़ी समिति द्वारा बेस्ट अपार्टमेंट पंडाल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बुधवार को मां दुर्गा को विभिन्न ...