कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शहर भर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिनों तक चले इस पावन पर्व का विधिवत समापन हुआ। सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालु भोर में ही देवी मंदिरों में पहुंचे और मां से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली की कामना की। शहर के विभिन्न इलाकों में कन्याभोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, चरण स्पर्श किए और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी कन्या पूजन और भोज आयोजित किए गए। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया और राहगीरों सहित जरूरतम...