हजारीबाग, दिसम्बर 12 -- हजारीबाग प्रतिनिधि सुबह 11 बजे से मां सारदा देवी की जयंती समारोह विवेकानंद आईटीआई जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग में संपन्न हुआ। श्री रामकृष्ण परमहंस, मां सारदा और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि, वेद मंत्र और स्वदेश मंत्र के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। हजारीबाग विवेकानंद युवा महामंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अंकित कुमार,अनूप सिंहा, गजानंद पाठक ने मां सारदा के जीवन एवं संदेशों पर आधारित अपने विचार व्यक्त किए। गजानंद पाठक ने कहा कि मां सारदा ने कहा है कोई पराया नहीं है, सभी अपने हैं। किसी का दोष मत देखना अगर देखना हो तो अपना दोष देखना। मां सारदा सभी लोगों में मातृ भाव जागृत करने आई थी। अनूप सिंहा ने मां सारदा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां सारदा देवी और श्री रामकृष्ण परमहंस एक आदर्श पति पत्नी की तरह ...