कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। वसंत पंचमी पर सिंधु इंटरनेशनल स्कूल में आयोजन किया गया। अध्यापकों एवं बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही फल एवं मिष्ठान का प्रसाद वितरण भी किया गया। प्रमुख रूप से अतुल अंशवानी, टीना अंशवानी, ज्योति वलेचा, अंशिका, अंकिता सिंह, जया, कोमल सिंह, अंशिका, अनुष्का, सुनीता, किरण आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...