चाईबासा, मार्च 22 -- नोवामुंडी। मां सम्बलेश्वरी मंदिर समिति हातनाबेड़ा की आवश्यक बैठक रविवार को कोटगढ़ पंचायत भवन के सभागार में कोर कमेटी के अध्यक्ष गणेशचन्द्र गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 अप्रैल 2026 को मां सम्बलेश्वरी की वार्षिक पूजा धूमधाम से मनाने संबंधित तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महासचिव सनातन गोप ,युवा समिति अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप,कंदर्प गोप, लक्ष्मण गोप, रामलाल गोप , मनोज कुमार गोप, शारदा कुमार गोप आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...