मां संस्कार की पहली पाठशाला
सोनभद्र, मई 10 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ककरी कालोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में मातृ दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मना। शुभारंभ मुख्य अतिथि उमा तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि गीता देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। बच्चों ने तू कितनी भोली है तू कितनी अच्छी है मां के भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जीवन में मां की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि मां संस्कार की पहली पाठशाला होती है। प्रधानाचार्य शिव जी राय ने कहा कि इस सृष्टि में मां का स्थान सर्वोपरि है। यह भी पढ़ें- ममता, त्याग और स्नेह का प्रतीक है मां कार्यक्रम का संयोजन सुनीता और संचालन अंकिता पांडे ने किया। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.