बदायूं, मार्च 20 -- नवरात्र के चलते सुबह से ही घंटा घड़ियाल बजना शुरू हो गये। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया नगर के गवां देवत माता मंदिर, प्राचीन हथौड़ा माता मंदिर, बैनी महाराज मनोकामना मंदिर में भोर से ही देवी भक्तों कि पूजा पाठ करने के लिये लंबी कतार लग गईं। इधर लोगों ने अपने अपने घरों में घट स्थापना के साथ अखंड ज्योति जलाकर पूजा अर्चना की जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने पूजन के दौरान सुख समृद्धि की कामना की।बिसौली के मनोकामना बैनी महाराज मंदिर पर नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का दिव्य एवं अलौकिक शृंगार किया गया। बाध्य यंत्रों पर घंटा घड़ियाल बजाकर आरती हुई। जिसमें हजारों की संख्या में माता भक्त मौजूद रहे।प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। माता के दर्शन के लिए श्र...