मां शैलपुत्री की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
विकासनगर, मार्च 19 -- घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर पूरा पछुवादून क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विकासनगर, सहसपुर, हबर्टपुर और आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों समेत कालसी स्थित काली मंदिर, जीवनगढ़ के दुर्गा मंदिर, हरबर्टपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर, सहसपुर स्थित सिद्धपीठ काली मंदिर और विकासनगर अस्पताल रोड स्थित काली मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर नौ दिनों के व्रत और पूजा का संकल्प लिया। मंदिरों में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती के पाठ और शाम की आरती के दौरान जय माता दी के जयकरों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.