मुरादाबाद, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और अराधना मंदिरों में परंपरागत तरीके से की गई। इस दौरान मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की कतारें लगी रही है। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना और अराधना कर उपवास रखते हुए घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। नगर व देहात क्षेत्र के सभी मंदिरों में माता के भक्तों की पूजा अर्चना के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रही। शाम को मंदिरों पर महिलाओ ने भजन कीर्तन किया। बुधवार को पूरे दिन माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा, लोग पूजा-अर्चना करते रहे। नगर के सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज निकट स्थित दुर्गा मंदिर, श्री शिव धाम पंचशील मंदिर पिपल टोला, होली का मंदिर चौराहा स्थित शिव मंदिर, कैनाल कालोनी स्थित शिव मंदिर...