सहारनपुर, मार्च 20 -- देवबंद। चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते ही हिंदू समाज के लोगों ने अपने घरों में नवदुर्गा की घट स्थापना कर पूजा अर्चना का शुभारंभ किया। इस दौरान बाजारों में भी पूजा की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। वहीं, प्रथम नवरात्र को सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री देवी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में शतचंड़ी महायज्ञ का आयोजन भी प्रथम नवरात्र से आरंभ हो गया। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पडा। पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थी तब इनका नाम सती था। उनक...