कौशाम्बी, जुलाई 25 -- देवशयनी एकादशी के पुनीत अवसर पर शक्तिपीठ कड़ाधाम में शनिवार को भक्ति की अमृत वर्षा हुई। भगवान विष्णु के योगनिद्रा में लीन होने के इस पावन पर्व पर प्रातः काल से ही यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। सनातन धर्म की महिमा से ओत-प्रोत यह दिवस चातुर्मास की शुरुआत भी करता है, जब भगवान विष्णु चार मास तक क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। भक्तों ने भक्ति-भाव से धाम क्षेत्र के कुबरी, कालेश्वर एवं हनुमान आदि घाटों पर गंगा स्नान किया। मोक्षदायिनी के जल में आचमन कर उन्होंने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया तथा गंगा आरती कर दिव्य ज्योति जलाई। गंगा तट पर पुष्प एवं दीप लेकर भक्तों ने भगवान विष्णु-महालक्ष्मी की आराधना की व परिवार की समृद्धि की खातिर मंगलकामना की। इसके उपरांत ब्राह्मणों तथा दरिद्र नारायण को दान-दक्षिणा देकर भक्तज...