कौशाम्बी, जुलाई 8 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ाधाम में चल रहे आषाढ़ मेले के चौथे दिन बुधवार को अष्टमी-नवमी तिथि पर श्रद्धा भाव का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले कुबरी घाट, कालेश्वर घाट और हनुमान घाट पर मां गंगा के जल में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे और दर्शन कर धन्य हुए। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।शीतला अष्टमी व नौवीं तिथि एक ही दिन होने के कारण कड़ाधाम आषाढ़ मेले में भक्तों का भोर से शाम तक तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शीतला अष्टमी पर देवी धाम में गूंजे जयकारे, हुआ पाठ गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु भक्त हाथों में ध्वजा, झंडी, पालना, नारियल और चुनरी की डाली ...